← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना | Prime Minister's Mother Vandana Scheme
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
योजना का विवरण
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और बाद में पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।योजना के लाभ
- पहली बार गर्भधारण पर दो किस्तों में ₹5,000 की राशि प्रदान की जाती है।
- दूसरी बार बालिका जन्म पर एक किस्त में ₹6,000 का लाभ प्रदान किया जाता है।
पात्रता
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाएं
- 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग महिलाएं
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत गरीब राशन कार्ड धारक महिलाएं
- आयुष्मान भारत या अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थी महिलाएं
- ई-श्रम कार्ड धारक महिलाएं
- किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित महिलाएं
- मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिलाएं
- 8 लाख से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाएं
राशि भुगतान की प्रक्रिया
पात्र महिलाओं को यह राशि उनके आधार से जुड़े बैंक खाते या डाकघर खाते में सीधे जमा की जाती है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
Related Posts
लोड हो रही हैं...
Latest Posts
नवीनतम पोस्ट लोड हो रही हैं...