all.e4you.in (Everythings For You)
दिवाली पर लाड़ली बहनों को मिलेगा डबल तोहफा! जानें कब जारी होगी 18 वीं किस्त - Ladli Behna Yojana
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

दिवाली पर लाड़ली बहनों को मिलेगा डबल तोहफा! जानें कब जारी होगी 18 वीं किस्त - Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: दिवाली पर लाड़ली बहनों को मिलेगा डबल तोहफा! जानें कब जारी होगी 18 वीं किस्त

दिवाली के त्योहार महीने के आखिरी में पड़ रहे हैं इसलिए लाड़ली बहनों के बीच तेजी से चर्चा चल रही है कि 18वीं किस्त के पैसे कब आएंगे।

जानें कब आएगी 18वीं किस्त?

सरकारी सूत्रो के अनुसार त्योहारों के कारण 27 अक्टूबर को भी 1250 रुपए की किस्त जारी की जा सकती है। वहीं यह राशि नवंबर के पहले सप्ताह में, यानी 5 नवंबर 2024 को सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा करने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि इस सप्ताह में साफ हो जाएगा कि पैसा कब आएगा। लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं बात अगर राशि की करी जाए तो हर महिने लाड़ली बहनों को 1250 रुपए दिए जाते हैं। इस बार कुछ महिलाओं को यह उम्मीद भी है कि रक्षाबंधन की तरह दिवाली का बोनस भी मिल सकता है।

साल 2023 में शुरु हुई थी योजना

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसमें उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में एक हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाती थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि कब इस राशि में अगली बढ़ोतरी की जाएगी।