E4you Portal (All.e4you.in - Everything For You)
Live Alerts
लाडली बहनों को धनतेरस और दीपावली में ₹1500 मिलने की उम्मीद: ladli bahana Yojana
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

लाडली बहनों को धनतेरस और दीपावली में ₹1500 मिलने की उम्मीद: ladli bahana Yojana

धनतेरस पर आने वाली है लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त!

त्योहार का महीना है और हर घर में तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में हर बड़े त्योहार के पहले मोहन यादव सरकार प्रदेश की लाडली बहना के चेहरे पर मुस्कान ला ही देती है। 1250 रुपए की किस्त बिना नागा डालकर। अब दीवाली का त्योहार बिल्कुल महीने के आखिर में है, ऐसे में हर घर में एक ही चर्चा हो रही है- कब आएगी दीपावली वाली 18वीं किस्त?

दरअसल इस योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगली किस्त कब तक उनके खाते में पहुंचेगी। तो आपको बता दें कि त्योहार पर लाड़ली बहना बहना योजना की किस्त देने के पीछे फिलहाल दो तारीखों पर काम चल रहा है। 
सरकारी सूत्रो के अनुसार पहली तारीख दीवाली के ठीक पहले यानी 27 अक्टूबर को भी 1250 रुपए की किस्त जारी की जा सकती है। वहीं यह राशि नवंबर (November) के पहले सप्ताह में, यानी 5 नवंबर 2024 को सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा करने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि इस सप्ताह में साफ हो जाएगा कि पैसा कब आएगा? प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा भी है कि सरकार धनतेरस यानी 29 अक्टूबर को यह पैसा जारी कर बहनों का त्योहार मना सकती है। 

कितनी राशि मिलेगी?

लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹1250 प्रति महीना प्रदान किया जाता है। कुछ महिलाओं को यह उम्मीद थी कि सरकार द्वारा वादा की गई ₹3000 की राशि इस किस्त में मिल सकती है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह की राशि वृद्धि की घोषणा नहीं की गई है। इसलिए, इस 18वीं किस्त में भी ₹1250 की ही राशि मिलने की संभावना है। अगर सीएम मोहन यादव मेहरबान हुए तो रक्षाबंधन की तरह 250 या 500 रुपए का बोनस जरूर दे सकते हैं। आखिर बात बहना के त्योहार मनाने की जो है। 

अब तक मिल चुके 20500 रुपए

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) की शुरुआत वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले की गई थी। इसे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लॉन्च किया गया था। योजना के प्रारंभिक चरण में, महिलाओं को चार किस्तों में प्रत्येक 1000-1000 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में जमा की गई थी। बाद में, इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। तब से लेकर अब तक महिलाओं को हर महीने इस योजना के तहत 1250 रुपए भेजे जा रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक प्रत्येक लाभार्थी बहन के खाते में कुल 20,250 रुपए की राशि भेजी जा चुकी है, जिसमें रक्षाबंधन के शगुन के रूप में दिए गए 250 रुपए शामिल नहीं हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ राज्य की लगभग 1.29 करोड़ महिलाओं को प्राप्त हो रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।

तो.. राशि में वृद्धि क्यों नहीं हुई?

राशि वृद्धि को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सरकार ने पहले घोषणा की थी कि इस योजना की राशि को ₹1500 या ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा। इसके बावजूद, अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि समय आने पर राशि वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा, लेकिन अभी के लिए इस बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।

2023 में योजना की हुई थी शुरुआत

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसमें उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में एक हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाती थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि कब इस राशि में अगली बढ़ोतरी की जाएगी।

कब- कब आई किश्त

  1. लाडली बहना योजना की पहली किस्त - 10 जून 2023  
  2. लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त- 10 जुलाई 2023
  3. लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त - 10 अगस्त 2023
  4. लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त - 10 सितंबर 2023
  5. लाड़ली बहना योजना की 5वीं किस्त - 10 अक्टूबर 2023
  6. लाड़ली बहना योजना की 6वीं किस्त - 10 नवंबर 2023
  7. लाड़ली बहना योजना की 7वीं किस्त - 10 दिसंबर 2023
  8. लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त - 10 जनवरी 2024
  9. लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त - 10 फरवरी 2024
  10. लाड़ली बहना योजना की 10वीं किस्त - 10 मार्च 2024
  11. लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त - 10 अप्रैल 2024
  12. लाड़ली बहना योजना की 12वीं किस्त - 4 मई 2024
  13. लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त - 6 जून 2024
  14. लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त - 5 जुलाई 2024
  15. लाड़ली बहना योजन की 15वीं किस्त - 10 अगस्त 2024  
  16. लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त - 9 सितंबर 2024
  17. लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त - 5 अक्टूबर 2024   

डीबीटी (DBT) और आधार लिंकिंग क्यों है जरूरी?

लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी का बैंक खाता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक होना अनिवार्य है। यदि आपके खाते को अब तक आधार से लिंक नहीं किया गया है, तो आप बैंक जाकर इसे लिंक करवा सकती हैं। आधार लिंक के बिना आपकी राशि अटक सकती है और समय पर आपके खाते में जमा नहीं हो पाएगी।

लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

लाडली बहना योजना के साथ ही, मध्य प्रदेश सरकार ने लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) की भी शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को हर महीने ₹10,000 तक की कमाई के अवसर प्रदान करना है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। अगर आप लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं, तो आपको लखपति दीदी योजना का लाभ भी मिल सकता है, जिससे आप आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम और बढ़ सकेंगी।

FAQ

1. लाडली बहना योजना में लाभार्थियों को कितनी राशि मिलेगी?
लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर महीने ₹1250 की राशि प्रदान की जाती है। हालांकि, कुछ महिलाओं को इस किस्त में ₹3000 की उम्मीद थी, लेकिन अब तक राशि वृद्धि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
2. दीवाली की 18वीं किस्त कब तक आएगी?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, दीवाली के ठीक पहले यानी 27 अक्टूबर 2024 को ₹1250 की किस्त जारी की जा सकती है। इसके अलावा, यह राशि नवंबर के पहले सप्ताह में, यानी 5 नवंबर 2024 को भी लाभार्थियों के खातों में जमा की जा सकती है।
3. क्या योजना की राशि में वृद्धि होगी?
हालांकि सरकार ने पहले घोषणा की थी कि योजना की राशि को ₹1500 या ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि समय आने पर राशि वृद्धि पर विचार किया जाएगा।
4. डीबीटी और आधार लिंकिंग क्यों जरूरी है?
लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी का बैंक खाता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। यदि खाता आधार से लिंक नहीं है, तो राशि समय पर आपके खाते में जमा नहीं हो सकेगी।
5. लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं को हर महीने ₹10,000 तक की कमाई के अवसर प्रदान करना है। यदि आप लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं, तो आपको लखपति दीदी योजना का भी लाभ मिल सकता है, जिससे आप आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

Latest Posts

About Us

Welcome to E4you Portal - Everything For You

Hridesh Infotech के E4you Portal पर विभिन्न सरकारी योजनाओं, बिजनेस आइडियाज और ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें, जो लंबे समय तक उपयोगी रहती है।

हम सरकारी योजनाओं, बिजनेस आइडियाज और लंबे समय तक उपयोगी जानकारी को सरल रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Privacy Policy

Privacy Policy for E4you Portal - Everything For You

At E4you Portal, accessible from All.e4you.in, your privacy is important to us. This Privacy Policy explains how information is collected and used.

We do not sell, trade, or otherwise transfer your personally identifiable information to outside parties. We use standard analytics and cookies solely to enhance user experience and improve our job notification services.

Disclaimer

Disclaimer

The examinations results / marks published on this website are for immediate information to the examinees and do not constitute to be a legal document. While all efforts have been made to make the information available on this website as authentic as possible, we are not responsible for any inadvertent error that may have crept in the publication.

Please always verify details from official websites before applying or taking any action.

Contact Us

Get in Touch

यदि आपके पास E4you Portal की जानकारी, सुझाव या प्रतिक्रिया से संबंधित कोई प्रश्न है, तो नीचे दिए गए संपर्क विवरण से संपर्क करें।

WhatsApp: +91 8839577023

Website: All.e4you.in | E4you Portal

Maintained By: Hridesh Infotech