all.e4you.in (Everythings For You)
कल का मौसम - छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित 12 राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश होगी - WEATHER FORECAST
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

कल का मौसम - छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित 12 राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश होगी - WEATHER FORECAST

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के आधार पर भारत के विभिन्न राज्यों का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित 12 राज्यों में ओलावृष्टि एवं बारिश होने की संभावना है। 

सैटेलाइट का विवरण - पढ़िए आसमान में कहां क्या हो रहा है

आसमान में बादलों की एक रैली उड़ीसा से पश्चिम बंगाल होते हुए सिक्किम तक जा रही है। दूसरी मराठवाड़ा से रैली कोमोरिन तक के आसमान में दिखाई दे रही है। समुद्र तल से इन बादलों की ऊंचाई अधिक नहीं है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में एक उल्टा तूफान (एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बन रहा था जो अब मजबूत होने लगा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में सेट लहर का कारण बनने वाली पश्चिम जेट स्ट्रीम पूर्वी मध्य भारत के ऊपर दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर चक्कर ही चक्कर है। जब तक आसमान साफ नहीं हो जाता, तब तक मौसम अनिश्चित बना रहेगा। 

भारत मौसम का पूर्वानुमान - किस राज्य में कब ओलावृष्टि होगी 

  • गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। 
  • विदर्भ में 17, 18 और 19 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। 
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में 17, 18 और 19 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। 
  • ओडिशा में 19 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
  • छत्तीसगढ़ में 18 और 19 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। 
  • झारखंड में 19 मार्च, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। 
  • अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।
  • पूर्वोत्तर भारत, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान - Rajasthan Weather Alert

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक अब प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। वहीं तेज धूप के चलते दिन के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। वहीं अभी बादल और बारिश की संभावना नहीं बताई है। हालांकि आगामी 5 दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 16 मार्च से 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

बिहार मौसम का पूर्वानुमान - Bihar Weather Alert

Bihar News: गोपालगंज, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर में 18 और 19 मार्च को तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। लोगों को और नाविकों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन इसके बाद एक बार फिर वातावरण में गर्मी बढ़ जाएगी।