all.e4you.in (Everythings For You)
रीवा के जावा थाना अंतर्गत दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के जेवरात तथा नगदी - Rewa News
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

रीवा के जावा थाना अंतर्गत दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के जेवरात तथा नगदी - Rewa News


जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन जवा पुलिस हाथ पे हाथ रखे बैठी हुई है। अभी कुछ दिनों पहले भी थाने के पास ही दुकान के सामने से कई मोटर साइकिल चोरी हो चुकी है और दो ज्वेलरी की दुकान में भी चोरी हो चुकी है, लेकिन जवा पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोर गिरफ्त से बाहर है। चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरी का एक बड़ा मामला फिर सामने आया है। बीती 31 जनवरी की शाम 4.30 के आसपास दिनदहाड़े एमपीईबी कार्यालय जवा के बगल में शिक्षिका अर्चना सिंह पति अंजनी सिंह के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1 सोने की चेन, 1 सोने के कान का आयरन, 1 सोने का मंगलसूत्र, दो चांदी की बिछिया, तीन चांदी के सिक्के और 500 रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पीड़ित द्वारा चोरी की शिकायत जवा थाने में की गई, लेकिन पूर्व की तरह जवा पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।