all.e4you.in (Everythings For You)
दूध बेच-बेचकर कार खरीदी, कार पर ऐसी बात लिखवाई कि देख हंसी छूट जाएगी - instagram news
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

दूध बेच-बेचकर कार खरीदी, कार पर ऐसी बात लिखवाई कि देख हंसी छूट जाएगी - instagram news

इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में कार के पीछे, भैंस को कार लेने का क्रेडिट दिया गया है.

whatsapp share

लोग जब भी गाड़ी लेते हैं, चाहे 2 व्हीलर हो या 4 व्हीलर, सबसे पहले उसे स्टीकरों से सजा देते हैं. मैंने गाड़ियों में कैसे-कैसे स्टीकर नहीं देखे हैं. आज-कल तो वो भी चल रहा है, “बेबी ऑन बोर्ड”, “Paws ऑन बोर्ड” और ना जाने क्या-क्या. कुछ लोग ये भी बता देते है कि गाड़ी कैसे आई है? कुछ दहेज़लोभी लोग 'ससुराल से आर्थिक सहायता प्राप्त' लिखवा देते हैं तो कुछ 'बापू का आशीर्वाद'. इससे क्या होता है? वो तो गाड़ी के मालिक को ही पता होगा. पर हमें इंस्टाग्राम की गलियों में दिखा एक वीडियो. आप भी देखिए.

दरअसल ये वीडियो Saddam Patel नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है. वीडियो में मारुति-सुजुकी की गाड़ी S-Cross दिख रही है. गाड़ी के पीछे लगा है स्टीकर. स्टीकर पर लिखा है 'भैंस की देन- रानी' साथ में फोटो लगी है प्रिय भैंस की. ये देखने के बाद इतना तो समझ  आ ही जाता है कि गाड़ी इन्होंने दूध का व्यपार कर के ली होगी. ये भी क्लियर हो गया कि इनको प्रिय भैंस रानी से प्रेम बहुत है.

लोगो को ‘अजब-गजब स्टीकर विथ भैंस वाला लोगो’ बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो पर खबर लिखने तक सैकड़ों लोग अलग- अलग तरीके से कमेंट कर चुके है. 22 लाख से ज़्यादा लोग भैंस की देन वाले वीडियो को देख भी चुके हैं. लोग इनसे काफी इंप्रेस दिख रहे हैं किसी ने लिखा भैंस का बिज़नेस करो, कोई बोल रहा है भाई ने मौज़ कर दी दूध का व्यापार कर के.

हरीश नाम के यूजर लिखते है-

क्या मतलब सारी भैंस बेच दी?


सुखदेव नाम के यूजर ने लिखा-

जिसने अपने को उसके काबिल बनाया हो, उसे कभी मत भूलो. दिल से सैल्यूट भाई को.

अजय नाम के यूजर ने लिखा-

मैं भी भैंस लूंगा और फिर दूध बेचकर बाइक लूंगा

लोगों को तो ये स्टीकर देख बहुत मज़ा आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपकी गाड़ी पर कौन सा स्टीकर लगा है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.