ओएमआर आंसर शीट और आंसर की 3 जनवरी, 2024 को जारी कर दी गई थी। जो उम्मीदवार EMRS Answer Key 2023 के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 6 जनवरी, 2024 तक ऐसा कर सकते हैं, लेकिन आपत्ति करने के लिए उम्मीदवारों को गैर-वापसी शुल्क देना होगा। यदि परीक्षार्थी किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें आपत्ति के लिए प्रति सवाल 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
केवल निर्धारित समय के दौरान की गई सशुल्क चुनौतियों पर ही विचार किया जाएगा। शुल्क के भुगतान के बिना और किसी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल/पत्र/अभ्यावेदन) पर प्रस्तुत चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
EMRS Answer Key 2023: कैसे डाउनलोड करें
EMRS 2023 Answer Key Download करने के लिए उम्मीदवार निम्न स्टेप्स को फॉलो करें
- ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध EMRS Answer Key 2023 Link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और EMRS 2023 Answer Key 2023 स्क्रीन पर आ जाएगी।
- EMRS Answer Key 2023 Download करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।