प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को जल्द पदोन्नति मिलेगी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सरकार शिक्षा विभाग में कई अहम बदलाव करने जा रही है। सभी स्कूलों में हर विषय का शिक्षक मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सीधी व बैचवाइज आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 5291 पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
mamaji [ e4you.in ] प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को जल्द पदोन्नति मिलेगी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सरकार शिक्षा विभाग में कई अहम बदलाव करने जा रही है। सभी स्कूलों में हर विषय का शिक्षक मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सीधी व बैचवाइज आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
5291 पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग पदोन्नति के तहत खाली पदों को भरेगा। सबसे पहले स्कूल लेक्चरर के करीब 700 पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है।
जब इन शिक्षकों को तैनाती दे दी जाएगी तो टीजीटी से लेक्चरर पद पर पदोन्नति की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक साथ पदोन्नति करने के बजाय दो चरणों में पदोन्नति की सूची जारी की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक डॅा.अमरजीत शर्मा ने बताया कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग में इस समय 5291 पद पर भर्ती प्रक्रिया चली हुई है।
टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए हो रही है काउंसिलिंग
इसमें टीजीटी आर्ट्स के 1070 पद को भरा जा रहा है। इसी तरह टीजीटी नान मेडिकल के 776, मेडिकल के 430, शास्त्री के 494 व जेबीटी के 2521 पद भरे जा रहे हैं। बैच वाइज व सीधी भर्ती के तहत यह भर्ती चली है। खाली पद भरने के लिए तीन प्रक्रिया होती है। इसमें एक सीधी भर्ती जो कमिशन के माध्यम से होती है। दूसरा बैच वाइज व तीसरा चरण पदोन्नति का है। दो चरण शुरू हो चुके हैं।