UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती (यूपीपीबीपीबी) की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश पुलिस…
UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती (यूपीपीबीपीबी) की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से इसी महीने के अंत में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके तहत 52 हजार कॉन्स्टेबल समेत कुल 67000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
गौरतलब है कि अक्टूबर में यूपीपीबीपीबी की वेबसाइट पर नई भर्ती को लेकर ओटीरी प्रक्रिया शुरू की गई। यूपी पुलिस की भर्ती के लिए अद्यतन जानकारी वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा कर प्राप्त की जा सकती है।यूपी पुलिस में किन पदों पर कितनी रिक्तियां
यूपी पुलिस की नई भर्ती के तहत 52,699 कॉन्स्टेबल, 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो ऑपरेटर, 927 कम्प्यूटर ऑपरेटर व 2833 जेल वार्डर समेत कुल 67000 रिक्तियों पर भर्ती की जानी है।
up police bharti 2023: फिजिकल टेस्ट
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है जबकि एसआई पदों के लिए स्नातक डिग्री की मांग की गई है। वहीं कॉन्स्टेबल के लिए 2018 के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं के लिए 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। एसआई के लिए 28 मिनट में 4.8 किमी की रेस पूरी करनी होगी। हालांकि नई नोटिफिकेश जल्द जारी की जाएगी।
up police bharti 2023: आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो कॉन्स्टेबल भर्ती में सामान्य वर्ग पुरुषों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर के 22 वर्ष तक रखी गई है। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष आयु सीमा रखी गई है।। ओबीसी, एससी, एसटी में 18 वर्ष 27 वर्ष के पुरुष वहीं इन्हीं श्रेणी की महिला अभ्यार्थियों के लिए 18 वर्ष से 30 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023: कितनी होगी सैलरी
यूपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के बाद उम्मीदवारों को 5200 से 20200 ग्रेड पे 2000 के हिसाब से सैलरी दिया जाएगा। बता दें कि अलग-अलग पदों के आधार पर अलग-अलग सैलरी का ग्रेड जारी की गई है। इसी आधार पर उम्मीदवारों को सैलरी दिया जाएगा. Video