MPPEB MPESB 2023 : मप्र कर्मचारी चयन मंडल के उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका मिला है, हाई कोर्ट के फैसले के बाद बोर्ड ने इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए दोबारा लिंक खोल दी है। मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 1 (उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए 5 दिन तक लिंक खोली गई। इससे संबंधित आधिकारिक सूचना मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी कर दी गई है।
क्या लिखा है आदेश में
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में लिखा है कि, मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग तथा मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा- 2023 के लिए ऐसे आवेदक जिन्हें म.प्र. के विभिन्न माननीय न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों के द्वारा परीक्षा में बैठने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है, ऐसे समस्त आवेदक दिनांक 17/07/2023 तक अपने ऑनलाइन आवेदन भर सकते है। आवेदन के लिए लिंक ओपन करने की तारीख भी घोषित कर दी गई है।