all.e4you.in (Everythings For You)
mp में महिलाओं के लिए एक और तोहफा सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को अब 365 दिन में से केवल 161 दिन ही काम करने होंगे ।
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

mp में महिलाओं के लिए एक और तोहफा सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को अब 365 दिन में से केवल 161 दिन ही काम करने होंगे ।

विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की महिला कर्मचारी अब साल भर में 20 दिन का आकस्मिक अवकाश (सीएल) ले सकेंगी। राज्य शासन ने बुधवार को महिला कर्मचारियों के लिए 7 दिन अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद महिला कर्मचारियों को मिलने वाले आकस्मिक अवकाश की संख्या चढ़कर 20 हो गई है। अभी तक उन्हें एक साल में 13 सीएल मिलती थीं। इस तरह अब महिला कर्मचारियों को साल के 365 दिन में से 204 दिन छुट्टी मिलेगी और वे 161 दिन ही काम करेंगी। प्रदेश में महिला कर्मचारियों की संख्या 1 लाख 59 हजार 111 है। यह कुल कर्मचारियों के 27.9 प्रतिशत है।

सरकारी कर्मचारियों को ये छुट्टियां मिलती हैं
सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों में 30 ईएल, 13 सीएल, 52 शनिवार की छुट्टियां, 52 रविवार की छुट्टियां, 20 दिन का चिकित्सा अवकाश, 3 ऐच्छिक अवकाश और 27 शासकीय अवकाश शामिल हैं।