all.e4you.in (Everythings For You)
एमपी रोजगार सहायक भर्ती 2023 जानकारी - mp govt job
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

एमपी रोजगार सहायक भर्ती 2023 जानकारी - mp govt job

एमपी रोजगार सहायक भर्ती 2023 जानकारी

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में संविदा के आधार पर ग्राम रोजगार सहायक की भर्ती निकली है। एमपी रोजगार सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदक अपने आवेदन फॉर्म 03 जुलाई 2023 से 18 जुलाई 2023 शाम 06 बजे तक कार्यालय जनपद पंचायत अलीराजपुर में भेज सकते है। MP Rojgar Sahayak Bharti 2023 Notification की लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है।

एमपी रोजगार सहायक भर्ती योग्यता

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही आवेदक ने CPCT की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, उसी ग्राम पंचायत के आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी।

एमपी रोजगार सहायक अलीराजपुर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

योग्य आवेदक को अपना आवेदन फॉर्म कलेक्टर कार्यालय जनपद पंचायत अलीराजपूर को भेजना है। आवेदक लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में आवेदित पद का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, एवं भर्ती के प्रकार का उल्लेख अवश्य करे। आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2023 शाम 6 बजे तक है। आवेदन फॉर्म भेजने से पहले एक बार निचे दिए गए नोटिफिकेशन का अच्छे से अवलोकन करे।

MP Rojgar Sahayak Bharti 2023 Important Links

डाउनलोड आवेदन फॉर्म और ऑफिसियल नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करे।
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करे।