all.e4you.in (Everythings For You)
 बढ़ जाएंगी 17 लाख महिलाएं, जल्द शुरू होंगे आवेदन, 3 दिन में इन बहनों के खाते में आएगी राशि - ladli behna yojana 2.0
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

बढ़ जाएंगी 17 लाख महिलाएं, जल्द शुरू होंगे आवेदन, 3 दिन में इन बहनों के खाते में आएगी राशि - ladli behna yojana 2.0

ladli behna yojana 2.0 बढ़ जाएंगी 17 लाख महिलाएं, जल्द शुरू होंगे आवेदन, 3 दिन में इन बहनों के खाते में आएगी राशि

ladli behna yojana 2.0 लाडली बहना योजना के दूसरे दौर की तैयारियां तेज हो गईं हैं। लाडली बहना 2.0 में इस बार करीब 17 लाख बहनें जुड़ जाएंगी मतलब यह आंकड़ा धीरे धीरे डेढ़ करोड़ की तरफ बढ़ रहा है। दरअसल इस बार आयु 21 वर्ष तथा जिनके घर मे ट्रेक्टर है उन्हें भी पात्रता होगी। अच्छी खबर यह है की जिन महिलाओं के पहली किस्त के पैसे नहीं आये उनके खाते में अगले 3 दिन में पैसा 1000 रुपये आ जाएंगे।

अगले दो-तीन दिन में पहुंच जाएगी बकाया की राशि

बता दें कि किसी खातों में आधार लिंक नहीं हुए थे तो कुछ में आधार नंबर किसी और बैंक खाते से लिंक था। इनमें सुधार कराया गया और इनमें से एक लाख 20 हजार महिलाओं के बैंक खातों में राशि पहुंचा दी गई है। संचालनालय के आयुक्त डा़ रामराव भोंसले बताते हैं कि शेष के खातों में भी अगले दो-तीन दिन में पहुंच जाएगी।

13 लाख से अधिक महिलाएं

अभी 23 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं को लाभ देने का प्रविधान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने 21 वर्ष तक की महिलाओं को लाभ देने के निर्देश दिए हैं, वहीं जिन परिवारों में ट्रैक्टर हैं, उनकी महिलाओं को भी पात्र मानने को कहा है। इसे देखते हुए विभाग ने आंकड़े जुटाए हैं। 21 वर्ष की आयु की महिलाओं को शामिल करने पर योजना में 13 लाख से अधिक महिलाएं बढ़ जाएंगी, जबकि ट्रैक्टर वाले परिवारों में लगभग चार लाख महिलाओं को लाभ दिए जाने की संभावना है।

सरकार को एक करोड़ 42 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार रुपये महीने देने पड़ेंगे। इस पर करीब 21 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे। वर्तमान में एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

1.78 में से 1.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

योजना की पात्र एक लाख 78 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 10 जून को राशि नहीं पहुंच पाई थी। इन प्रकरणों में ट्रांजैक्शन फेल हो गया था। जिला स्तर पर ऐसे खातों की जांच कराई गई तो पता चला कि अधिकतर में डीबीटी (डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर) सक्षम नहीं हो पाया। Readmore