all.e4you.in (Everythings For You)
नारी सम्मान योजना पोर्टल - Nari Samman Yojana Portal today new update
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

नारी सम्मान योजना पोर्टल - Nari Samman Yojana Portal today new update

(नारी सम्मान योजना पोर्टल) Nari Samman Yojana Portal

Nari Samman Yojana Portal : मध्य प्रदेश राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना को लांच किया गया। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1500 खाते में मिलेंगे और साथ ही ₹500 में गैस सिलेंडर मिलेगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए उनके बैंक खातों में प्रति माह राशि भेजी जाएगी। इस नारी सम्मान योजना के लिए 9 मई से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है। इस लेख में हम आपको Nari Samman Yojana Portal से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

नारी सम्मान योजना मध्यप्रदेश की महिलाओ को कुल 2000 रूपए का लाभ प्रदान किया जायेगा। जिसमे से 500 रूपए हर महीने गैस सिलेंडर लेने हेतु और 1500 रूपए महिलाओ के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किये जायेंगे इस तरह सरकार महिलाओ की आर्थिक रूप से सहायता करेंगे। इन पैसो की मदद से महिलाएं अपने खरेलु खर्चे उठा सकेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी।

इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधा भारतीय महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना के लिए 9 मई से ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरे जा रहे है। अभी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन न ही किसी प्रकार का अधिकारिक पोर्टल शुरू नही किया गया है।अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती हैं तो इस योजना को सभी जिलों में लागू किया जाएगा।

योजना का नामनारी सम्मान योजना
किसने शुरू कियापूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा
योजना का लाभगरीब महिलाओं और बहनो की आर्थिक मदद
योजना के लाभार्थीमध्यप्रदेश की महिलाएँ
आर्थिक सहायताराशि 2000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एंव ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द घोषित किया जाएगा

नारी सम्मान योजना का उद्देश्य

मध्यप्रदेश राज्य की महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस सरकार ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। योजना के माध्यम से मिलने वाली ₹1500 रुपए की आर्थिक मदद से वे अपना खर्चा चला सकती हैं। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर के लिए अलग से ₹500 की राशि दी जाएगी। यानी इस योजना की मदद से महिलाओं को कुल ₹2000 रुपए दिए जायंगे। यह राशि हासिल कर परिवार का आर्थिक बोझ कम होगा और वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के घर चला पाएंगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

० नारी सम्मान योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की महिलाओ को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

० इस योजना के माध्यम से महिलाओं को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से 1500 रूपए ट्रांसफर किये जायँगे।और 500 रूपए गैस सिलेंडर हेतु अलग से ट्रांसफर किये जायँगे।

० इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से आवेदन कर सकती है।

० एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50,000 महिलाओं के इस योजना के तहत फॉर्म भरवाए जाएंगे।

० इससे महिलाओ को घर खर्च के लिए रहत मिलेगी और महिलाओ को किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता

० नारी सम्मान योजना लाभ लेने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।

० इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं पात्र होगी।

० आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

० सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।

० आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

नारी सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

० आधार कार्ड
० आय प्रमाण पत्र
० निवास प्रमाण पत्र
० आयु प्रमाण पत्र
० समग्र आईडी
० बैंक खाता विवरण
० पासपोर्ट साइज फोटो
० मोबाइल नंबर

नारी सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें यह योजना तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से आवेदन कर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर लिया जाएगा।

जिसके बाद नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदनकर्ता को इसकी पावती भी दी जाएगी। ताकि सभी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से पंजीकृत किया जा सके। इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

Readmore