सुकन्या योजना: आपके घर में एक नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है, क्या आप बेटी के भबिष्य के लिए जैसे – पढाई, उच्च शिक्षा एवं शादी आदि के लिए चिंतित है। केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को इसी उदेश्य से बनाया गया है। यह स्कीम केवल बेटियों के लिए ही बनायीं गयी है। Sukanya Samriddhi Yojana केंद्र सरकार की बालिकाओं के लिए एक छोटी बचत योजना है। जो बेटियों भविष्य में होने वाले खर्च की पूर्ति करेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना 2023
सुकन्या योजना (SSY) सरकार द्वारा शुरू की गयी है? सरकार का इसे शुरू करने का मुख्य मकसद इस योजना के माध्यम से देश के बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना है। यह योजना का खाता परिवार का कोई भी सदस्य जैसे माता पिता या अन्य कोई अभिभावक आदि खुलवा सकता है। योजना के तहत केवल बेटियों का खाता खोला जाता है। आप सुकन्या समृद्धि योजना का खाता अपने किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक जाकर खुलवा सकते है।
Sukanya Samriddhi Yojana Overview 2023
| योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
| वर्ष | जनवरी 2022 |
| लाभार्थी | 0 से 10 वर्ष की बालिकाएं |
| निवेश राशि | न्यूनतम 250/- अधिकतम निवेश – 150000/- कुल अवधि 15 वर्ष |
| परिवार में कुल कितने खाते खुलवा सकते है। | केवल 2 बालिकाओं के (पहली बेटी होने के बाद दूसरी बार जुड़वाँ बेटियां होने की कंडीशन पर तीन बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है।) |
| सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म | SSY Form Download |
| परिपक्वता अवधि (मेट्यूरिटी) | 21 वर्ष |
सुकन्या समृद्धि योजना में किये गए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव
- सुकन्या योजना में न्यूनतम 250 रूपये सलाना जमा करने होते थे, लेकिन अब इस योजना में बदलाव किया गया है, अब यदि आप किसी वर्ष न्यूनतम 250 की राशि किसी कारणवश जमा नहीं कर पाते है, तो आपको मिलने वाली मेट्यूरिटी राशि के व्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा। यानि आप डिफाल्टर घोषित नहीं किये जायेंगें।
- सुकन्या समृद्धि योजना में केवल दो बेटियों का ही अकाउंट खुलवा सकते है, हालाँकि तीसरी बेटी के खाता खोलने का भी प्रावधान था, लेकिन उसका इनकम टेक्स के सेक्शन 80 सी में लाभ नहीं दिया जाता था। लेकिन अब नए बदलाव के अनुसार अब तीसरी बेटी को भी सेक्शन 80सी में टेक्स बेनिफिट दिए जायेंगें।
- सुकन्या समृद्धि का अकाउंट पहले केवल दो कारण से प्री-मेट्योर (समय से पूर्व) बंद किया जा सकता था, पहला यदि किसी बच्ची की असमय मृत्यु हो जाती थी, जबकि दूसरा यदि बेटी की विदेश में शादी (एनआरआई) हो जाती थी, लेकिन अब इस नियम में भी बदलाव किया गया है, अब सुकन्या समृद्धि का अकाउंट कुछ और कारणों से भी बंद किया जा सकता है, जैसे – यदि बेटी को कोई खतरनाक बीमारी हो जाने पर या माता पिता की मृत्यु हो जाने पर भी सुकन्या समृद्धि के अकाउंट को बंद करवाया जा सकता है।
- अगला बदलाव खाते के सञ्चालन को लेकर है, पहले कोई भी लड़की 10 वर्ष पुरे होने पर ही खाते का सञ्चालन कर सकती थी, लेकिन अब इस नियम में भी बदलाव किया गया है, अब कोई भी लड़की 18 वर्ष की होने पर अपने सुकन्या समृद्धि खाते का सञ्चालन कर पायेगी
Sukanya Samriddhi yojana details 2023
- इस योजना हेतु बालिका की अधिकतम प्रवेश आयु 10 वर्ष है।
- सालाना न्यूनतम निवेश राशि रू. 1000/- है। एवं अधिकतम राशि 150000/- है।
- ssy scheme में कुल 15 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है। जिसकी परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है।
- वर्तमान में इसकी interest rate 7.60 % है।
- प्रीमियम यदि आप मासिक दे रहे है, तो प्रत्येक माह के 1 तारीख और यदि सालाना जमा करते है, तो प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को जमा की जाएगी।
- बालिका को 18 वर्ष पुरे होने पर उसकी उच्च शिक्षा की पढाई हेतु 50 प्रतिशत राशि निकालने का विकल्प है।
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप दूसरी जगह भी ट्रांसफर करवा सकते है।
- योजना का लाभ दत्तक पुत्री (जिसे गोद लिया हो) के लिए भी लिया जा सकता है।
- यदि लड़की बलिक होने के बाद अपना खुद चलाना चाहती है, तो उसे यह विकल्प है।
सुकन्या समृद्धि योजना हेतु प्रीमियम राशि की गणना कैसे करें
sukanya samriddhi yojana calculator : नीचे सुकन्या योजना का चार्ट दिया गया है, जिसमे माना उदहारण के लिए कोई माता पिता अपनी बेटी के नाम प्रति वर्ष रू.100000/- रुपये जमा करते है, तो उन्हें 21 वर्षो में Maturity (अवधि पूरी होने पर) कुल कितनी धनराशि प्राप्त होगी। यहां उदारहण के लिए माना किसी बालिका का जन्म 2015 में हुआ था, उसके माता-पिता द्वारा वर्ष 2015 से ही प्रति वर्ष रू.100000/- इस योजना के तहत जमा करने शुरू कर दिए। इस प्रकार उन्हें कुल 15 वर्षो तक (2029) तक प्रीमियम देना होगा। जिसका कुल प्रीमियम रुपये 150000/- जमा होगा। इसके बाद वर्ष 2035 बालिका को कुल 4395380.96/- रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। विस्तृत चार्ट निचे दिया गया है।
| वित्तीय वर्ष | प्रतिवर्ष जमा राशि (₹) | अर्जित ब्याज (₹) | साल के अत में कुल राशि |
| 2015 | 100000 | 7600 | ₹107600 |
| 2016 | 100000 | 15777.6 | ₹223377.6 |
| 2017 | 100000 | 24576.70 | ₹347954.30 |
| 2018 | 100000 | 34044.53 | ₹481998.82 |
| 2019 | 100000 | 44231.91 | ₹626230.73 |
| 2020 | 100000 | 55193.54 | ₹781424.27 |
| 2021 | 100000 | 66988.24 | ₹948412.52 |
| 2022 | 100000 | 79679.35 | ₹1128091.87 |
| 2023 | 100000 | 93334.98 | ₹1321426.85 |
| 2024 | 100000 | 108028.44 | ₹1529455.29 |
| 2025 | 100000 | 123838.60 | ₹1753293.89 |
| 2026 | 100000 | 140850.34 | ₹1994144.23 |
| 2027 | 100000 | 159154.96 | ₹2253299.19 |
| 2028 | 100000 | 178850.74 | ₹2532149.93 |
| 2029 | 100000 | 200043.39 | ₹2832193.32 |
| 2030 | 0 | 215246.69 | ₹3047440.01 |
| 2031 | 0 | 231605.44 | ₹3279045.45 |
| 2032 | 0 | 249207.45 | ₹3528252.91 |
| 2033 | 0 | 268147.22 | ₹3796400.13 |
| 2034 | 0 | 288526.41 | ₹4084926.54 |
| 2035 | 0 | 310454.42 | ₹4395380.96 |
सुकन्या समृद्धि योजना कहाँ से करवाए
सुकन्या योजना के खाते मुख्यतः पोस्ट ऑफिस से खुलवाए जाते है। इसके साथ-साथ लगभग सभी सरकारी बैंको से भी इस योजना का खाता खुलवाकर इसमें निवेश शुरू किया जा सकता है। नीचे कुछ प्रमुख बैंकों के नाम निम्न है –
- भारतीय स्टेट बैंक
- बैंक ऑफ़ बड़ोदा
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ़ इंडिया
- इंडियन बैंक
- पोस्ट ऑफिस
सुकन्या योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि आप अपने बिटिया के भविष्य के लिए Sukanya Yojana के तहत कुछ जमा करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। आप इन दस्तावेजो को लेकर बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर खाता खुलवा सकते है।
- ssy scheme में खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म संबंधी प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- माता पिता का आधार कार्ड, पेन कार्ड।
- बालिका की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें –
सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कैसे जमा करें
सुकन्या समृद्धि योजना में 15 वर्ष तक पैसा जमा होने वाला है। इसीलिए आपको यह पता होना चाहिए की पैसा कैसे जमा होगा। यदि आपकी क़िस्त मासिक है, तो साल में 12 न्यूनतम किस्ते जमा करनी पड़ेगी। और सालाना में एक क़िस्त जमा होगी। इसीलिए हम आप इन सब भागदौड़ से बचने के लिए जमा करने के सभी साधनो के अलावा कुछ ऐसे आसान तरीके भी बतायंगे जिसमे आप घर बैठे आसानी से जमा कर सकते हो।
- नगद
- चेक
- डिमांड ड्राफ्ट
- ऑनलाइन (ई-ट्रांसफर) *यदि उपलब्ध हो।
ई-ट्रांसफर एक ऐसा माध्यम है जिसमे आप घर बैठे आसानी से क़िस्त जमा कर सकते है। और आप क़िस्त जमा करनी मिस भी नहीं करेंगे।
1000 रूपये जमा करने पर सुकन्या समृद्धि स्कीम में कितना ₹ मिलेगा?
वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना खाते पर 7.6% ब्याज मिल रहा है। यानि यदि कोई माता – पिता अपनी बेटी का नवंबर 2022 समृद्धि खाता खुलवाते हैं, और उस खाते में प्रति माह 1000 रुपए जमा करते है, तो आपको मेट्योरिटी पर कुल 5 लाख 9 हजार 212 रुपए प्राप्त होंगें।
| प्रति माह जमा ₹1000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | 12000 ₹₹12000 ₹ |
| इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹180000/- |
| 21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹329000/- |
| परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹509212/- |
नोट – यह गणना वर्तमान (नवम्बर 2022) में मिलने वाली ब्याज दर 7.6% के अनुसार की गयी है। यदि भविष्य में यदि ब्याज दर कम या ज्यादा होती है, तो इसके मेट्यूरिटी में बदलाव (कम या ज्यादा) हो सकता है।
सुकन्या योजना में 2000/-, 3000/-, 5000, 10000 व 12000 जमा करने पर आपको कितना ₹ मिलेगा
यहां ऊपर हमने आपको बताया कि यदि आप अपने बिटिया के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ₹1000/- का अकाउंट खुलवाते है, तो परिपक्वता पर आपको कितना पैसा मिलेगा। अब नीचे टेबल में हम आपको ₹3000/- ₹5000/- ₹10000/- व ₹12000/- मासिक जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा। विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।
सुकन्या योजना में ₹2000/- मासिक जमा करने पर
| प्रति माह जमा ₹2000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | ₹24000/- |
| इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹3,60,000/- |
| 21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹6,58,425/- |
| परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹10,18,425/- |
सुकन्या योजना में ₹5000/- मासिक जमा करने पर
| प्रति माह जमा ₹5000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | ₹60000/- |
| इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹9,00,000/- |
| 21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹16,46,062/- |
| परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹25,46,062/- |
सुकन्या योजना में ₹10000/- मासिक जमा करने पर
| प्रति माह जमा ₹10000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | ₹1,20,000/- |
| इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹18,00,000/- |
| 21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹33,30,307/- |
| परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹51,03,707/- |
सुकन्या योजना में ₹12000/- मासिक जमा करने पर
| प्रति माह जमा ₹12000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा | ₹1,44,000/- |
| इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि | ₹21,60,000/- |
| 21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज | ₹39,50,549/- |
| परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा | ₹61,10,549/- |
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या – क्या है?
What is Disadvantages of Sukanya Samriddhi Yojana: इससे पहले हमने सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे के बारे में बात की थी, लेकिन अब हम जानेगे कि हमें क्यों सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट नहीं खुलवाना चाहिए। इसके अलावा इस योजना के क्या – क्या नुकसान हो सकते है। विस्तृत विवरण निम्न है –
1 – पैसा लम्बे समय तक फंसा रहता है
आपने देखा होगा कि सुकन्या समृद्धि योजना जब शुरू हुई थी, तो इसकी ब्याज दर काफी ज्यादा थी, लेकिन वर्तमान में यह 7.6% है। ऐसे में यदि सरकार इसका ब्याज भविष्य में और कम करती है, तो आपका पैसा एक लम्बे समय तक फसा रह जायेगा। इस योजना में आपको 15 वर्ष तक प्रीमियम देना होता है, इसके बाद 6 वर्ष तक इस पर ब्याज जुड़ता रहता है। यदि भविष्य में ब्याज दर कम होती है, तो आप इसकी पूरी धनराशि को 21 वर्ष से पहले नहीं निकाल पाएंगे। हालाँकि आपको कुछ मामलों जैसे बेटी की शादी व कुछ अन्य मामलों में पहले भी निकाल सकते है, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में इसे 21 वर्ष से पहले नहीं निकाल सकते है।
2 – सुकन्या योजना से अच्छे निवेश के विकल्प मौजूद होना
यदि आप बैंक से तुलना करेंगे तो आपको सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा विकल्प है, क्यूंकि बैंक FD पर फिलहाल 5 से 6 प्रतिशत ब्याज ही दे रहा है। इसकी तुलना में तो 7.6% काफी सही है, लेकिन यदि आप मार्केट में मौजूद अन्य विकल्पों का सही प्रयोग करेंगें, तो आपको इससे अच्छा रिटर्न मिल सकता है। उदारहरण के लिए आप म्यूच्यूअल फण्ड SIP, ELSS व लम्बी अवधि के लिए अच्छे शेयर में निवेश करते है, तो आपको सुकन्या स्कीम से काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
3 – बेटी 18 वर्ष की पूरी होने पर खाते का पूर्णतः सञ्चालन बेटी के हाथ में चला जाना
इस योजना का सबसे बड़ा नुकसान यह है, बालिका जब बालिक यानि 18 वर्ष की हो जाती है, तो सुकन्या अकाउंट के पुरे क़ानूनी अधिकार लड़की के हाथ में चले जाते है, ऐसे में एक बड़ी राशि का कंट्रोल लड़की को टिन ऐज में मिल जाता है। जिससे इस पैसे का गलत यूज होने का खतरा बना रहता है। अतः अंत में अभिभावकों के हाथ में कुछ नहीं मिलता है।
4 – प्रति वर्ष जमा की अधिकतम लिमिट मात्र 1.5 लाख रूपये
इस योजना के तहत आप एक वर्ष में अधिकतम केवल डेढ़ लाख रूपये ही जमा कर सकते है। यदि कोई अभिभावक एक वर्ष में इससे अधिक राशि जमा करना चाहता है, तो इस योजना में इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है।
5 – 10 वर्ष के बाद योजना का लाभ न मिलना
लड़की की उम्र यदि 10 वर्ष से अधिक है, तो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है। कुछ अभिभावक बेटी के जन्म के समय से बचत शुरू न कर बेटी बड़ी होने पर करते है। ऐसे में वह अपने बेटी के लिए इस योजना में निवेश नहीं कर सकते है।
6 – केवल 2 बेटियों का अकाउंट ही खुलवा सकते है
इस योजना के तहत केवल दो लड़कियों का अकाउंट खुलवा सकते है। यदि किसी की 3 बेटियां है, तो वह अपने केवल दो बड़ी बेटियों का ही सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते है। हालाँकि यदि किसी की पहली बार में एक बेटी पैदा होती है, व दूसरी बार में दो जुड़वाँ बेटियाँ पैदा होती है, तो इस मामले में तीनों बेटियों का अकाउंट खुलवा सकते है। लेकिन सामान्य मामले में यह केवल दो बेटियों का ही खाता खुलवा सकते है।
सुकन्या समृद्धि योजना टोल फ्री नंबर
18002666868 यदि आपको सुकन्या समृद्धि स्कीम से संबधित कोई भी अन्य जानकारी लेनी है, तो सरकार द्वारा इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किये गए है। आप अपना सवाल टोल फ्री नंबर 18002666868 पर पूछ सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1- सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा ?
उत्तर – सुकन्या समृद्धि योजना में बिटिया के नाम मासिक 1000 रूपये जमा करने पर परिपक्वता राशि को ऊपर आर्टिकल में पूरा चार्ट दिया है। आप चार्ट को देखकर किसी भी उम्र व राशि के मेट्योरिटी राशि को जान सकते है।
प्रश्न 2- सुकन्या समृद्धि योजना खाता हम कितने पैसे से शुरू कर सकते है ?
उत्तर – यदि आप अपने बेटी का ssy scheem में खाता खोलने जाते है। तो आपके दिमाग में हमेशा हमे कितना पैसा जमा करना पड़ेगा। हमने इसकी जानकारी ऊपर आर्टिल्स में दी है। आप न्यूनतम 250 से लेकर 150000 रुपये तक सुकन्या योजना के तहत जमा कर सकते है।
प्रश्न – 3 क्या हम सुकन्या समृद्धि योजना Online खाता खोल सकते है ?
उतर – यदि आप सुकन्या समृद्धि में ऑनलाइन खाता खोलना चाहते है, तो यह सुविधा फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है। आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस स्कीम में अपने बेटी का खाता खुलवा सकते है।
प्रश्न 4 – सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या है ?
उत्तर – सुकन्या समृद्धि योजना का खाता केवल 10 वर्ष तक की लड़कियों का खोला जा सकता है। यदि इसकी सीमा 15 वर्ष होती तो इस योजना में अधिक लड़कियां शामिल हो सकती थी।
क्या सुकन्या योजना पर ऋण लिया जा सकता है?
सुकन्या योजना पर ऋण का विकल्प (Loan Option) नहीं है। एक बार आपने जमा कर देने के बाद केवल 18 पर 50% निकला जा सकता है और बाकि 21 वर्ष के बाद ही निकाला जा सकता है।
सुकन्या योजना क्या है? इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है?
सुकन्या योजना बालिकाओं के लिए केंद्र साकार द्वारा शुरू की गयी एक बचत योजना है। इसके लिए 0 से 10 वर्ष तक की लड़कियां आवेदन कर सकती है।
क्या हम सुकन्या योजना का फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है?
हाँ, आप इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते है, या आप यहां दी गयी लिंक से भी डाउनलोड कर सकते है।