all.e4you.in (Everythings For You)
मध्यप्रदेश सरकार ने Mukhyamantri Yuva Kaushal Kamai Yojana की शुरुआत
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

मध्यप्रदेश सरकार ने Mukhyamantri Yuva Kaushal Kamai Yojana की शुरुआत

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना की घोषणा इस योजना के तहत युवाओं को मिलेगे ₹8000 प्रति महीना - mama ji

E4you.in

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना : मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना की घोषणा, आज 23 मार्च को यूथ महापंचायत के दौरान भोपाल मैं मोतीलाल नेहरु स्टेडियम मैं की इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के युवाओं को हर महीने ₹8000 प्रति महीने दिये जाएगे, इस योजना से प्रदेश मैं बेरोजगारी को कम किया जा सकता हैं, इसी को ध्यान मैं रखते हुए इस योजना को लागू किया गया हैं ।

मध्यप्रदेश सरकार ने Mukhyamantri Yuva Kaushal Kamai Yojana की शुरुआत प्रदेश के ऐसे युवाओं के लिए की हैं, जो पढ़े लिखे हैं और बेरोजगार आज की इस पोस्ट मैं हम इस योजना के बारे मैं जानने वाले हैं, मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना क्या हैं, योजना की पात्रता क्या हैं और मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना मैं आवेदन कैसे करे इन सभी सवालों के जबाब आज की इस पोस्ट मैं देने वाले हैं ।


मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना क्या हैं?

यह योजना मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए हैं, इस योजना के तहत ऐसे युवा जिनकी 12वीं के बाद पढ़ाई छूट गई है या ग्रेजुएशन के बाद जब तक परमामेंट जॉब नहीं मिलती तब तक उन युवाओं को विभिन्न सेक्टर में मध्यप्रदेश सरकार ट्रेनिंग दिलाएगी और ट्रेनिंग के दौरान उन्हें 8 हजार रू प्रतिमाह दिया जाएगा ।

इस योजना के अंतर्गत युवाओं को इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रोनिक्स, प्रबंधन, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, आईटी, बैंकिंग, कानून समेत विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जाएगी, और इस दौरान उन्हें 8 हजार रू सरकार की तरफ से दिए जाएंगे, इसके अलावा कंपनी अलग पैसा देगी प्रति माह सैलरी के अनुसार, योजना मैं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 जून से भरे जाएगे, और योजना का लाभ 1 जुलाई से मिलेगा ।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना पात्रता क्या हैं?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 15 वर्ष से आधिक होनी चाहिए
  • आवेदक के कम से कम 12वीं पास होना चाहिए
  • आवेदक का मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के लिए जरुरी दस्तावेज क्या हैं?

  • आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • कॉलेज सर्टिफिकेट होना चाहिए
  • मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना पोर्टल रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं, योजना को अधिकारिक वेबसाइट से, इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर से भी आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं, फॉर्म के लिए जरुरी दस्तावेज होना चाहिए और कम से कम आवेदक को 12वीं पास होना चाहिए, इसके बाद आवेदक आपकी इक्छा अनुसार किसी भी क्षेत्र मैं आवेदन फॉर्म भर कर जा सकता हैं ।

WhatsApp Group (Join Now)