← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →
Madhya Pradesh transfer policy 2023 - मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादले कब से शुरू होंगे, कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने बताया- MP NEWS
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादले कब से शुरू होंगे, कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने बताया- e4you.in - MP NEWS
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान मंत्रियों को बताया कि वह शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध कब हटाने जा रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री, अपने मंत्रियों को मंत्र दे रहे थे कि यह चुनावी साल है और तबादलों के दौरान ऐसी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए जैसे पिछले साल आई थी।
Madhya Pradesh transfer policy 2023
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश तबादला नीति 2023 का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। अप्रैल के महीने में इसे लागू कर दिया जाएगा। इसी के साथ मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा और सभी विभागों में ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश कर्मचारी स्थानांतरण नीति 2023 कैबिनेट में आएगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सामान्य प्रशासन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जो ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाएगी। वह मंजूरी के लिए सबसे पहले कैबिनेट में भेजी जाएगी। कैबिनेट की मंजूरी से पहले गोपनीयता बंद नहीं होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई की जाएगी।