लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र आईडी eKYC खुद कैसे करें?
- समग्र पोर्टल के माध्यम से eKYC करने हेतु, आपको आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा।
- अपनी समग्र आईडी और इमेज कोड दर्ज करके “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओ.टी.पी. से सत्यापन करें।
- उसके बाद, अपना आधार नंबर दर्ज करें तथा आधार से प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर अपने आधार को सत्यापित करें।
- आधार में दर्ज आपका नाम, जन्मतिथि और लिंग का समग्र डाटा से मिलान होना चाहिए। होने पर आपका समग्र आधार eKYC सफलतापूर्वक हो जाएगा।
- मिलान नहीं होने की स्थिति में आधार eKYC का अनुरोध स्थानीय निकाय को अनुमोदन के लिए प्रेषित हो जाएगा ।
अब आप लाड़ली बहना योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए तैयार हैं।
समग्र eKYC करने के 4 तरीके
- लोक सेवा केंद्र
- एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
- समग्र पोर्टल (स्वयं के द्वारा)
अपनी समग्र आईडी eKYC बनाने के बाद, आसानी से लाड़ली बहना योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए हमारी लाडली बहना योजना एप्लीकेशन गाइड देखें।
लाड़ली बहना योजना लिए पात्रता मानदंड
- आयु: उम्मीदवारों की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- बैंक खाता: मासिक भुगतान प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के पास बैंक खाता होना चाहिए।
- बैंक खाता लिंकिंग: DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होने के साथ उम्मीदवारों के बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- समग्र आईडी: उम्मीदवारों के पास समग्र पोर्टल के माध्यम से समग्र आईडी होनी चाहिए।
- आधार लिंकिंग: समग्र आईडी e-KYC उम्मीदवारों के आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
अधिक जानकारी और लाड़ली योजना eKYC के बारे में लेटेस्ट इनफार्मेशन को लेके अपडेट रहने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।