all.e4you.in (Everythings For You)
रीवा में भयंकर शीतलहर के चलते फिर बदला गया स्कूलों का समय, कलेक्टर मनोज पुष्प ने जारी किये आदेश
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

रीवा में भयंकर शीतलहर के चलते फिर बदला गया स्कूलों का समय, कलेक्टर मनोज पुष्प ने जारी किये आदेश

Rewa MP News: रीवा कलेक्टर ने नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल खुलने का समय 10ः30 से कर दिया है .

Rewa MP News: स्कूलों में पढ़ने वाले नैनिहालों के स्कूल टाइम में बदलाव किया गया है। इसके लिए रीवा प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए है। जिससे छोटे बच्चो को बढ़ती ठंड से बचाव हो सकें। दरअसल कलेक्टर रीवा मनोज पुष्प ने स्कूलों के समय में बदलाव किए जाने के लिए जिले में चल रही शीतलहर एवं तापमान में निरंतर गिरावट को देखते हुए यह निणर्य लिए है।

10.30 से लगेगी छोटे बच्चो की क्लास

जारी आदेश के तहत कलेक्टर ने छोटे बच्चों के यानि की नर्सरी से कक्षा 5वी तक की स्कूलों के संचालन का समय 10.30 से निर्धारित किया है। इसमें समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के खुलने का समय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कक्षा नर्सरी से 5वी तक के समस्त विद्यालयों का संचालन 10ः30 के पूर्व नहीं होंगा।

दूसरी बार बदला गया समय

ठंड के मौसम में यह दूसरा अवसर है जब स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ठंड के चलते इसके पूर्व सभी स्कूलों का समय 8.30 से किया गया था। तो वही अब छोटे बच्चों के स्कूल टाइम में फिर से बदलांव किया गया है। ऐसे में अब छोटे बच्चे 10 बजे के बाद ही स्कूल जा सकेंगे।