all.e4you.in (Everythings For You)
Featured Visual
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

Rewa News - चाकघाट पुलिस ने मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

Rewa - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विवेक कुमार लाल के निर्देशन मे तथा एस.डी.ओ.पी. त्यौथर समरजीत सिंह परिहार के मार्गदर्शन मे थाना चाकघाट पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर 04 आरोपियो को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से 04 नग मोटर सायकल बरामद कर चारो आरोपियो को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया । 

*गिरफ्तार आरोपी -*( 1 ) चंदन यादव पिता नन्द लाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गड़रपुर्वा थाना सोहागी ( 2 ) सुजीत यादव पिता कृष्ण लाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गड़रपुर्वा थाना सोहागी ( 3 ) विकास कोटवार पिता शेषपाल कोटवार उम्र 22 साल निवासी बुदामा थाना सोहागी ( 4 ) सुलभ मिश्रा पिता बल्दाउ प्रसाद मिश्रा उम्र 19 वर्ष निवासी बुदामा थाना सोहागी जिला रीवा ( म 0 प्र 0 ) 

*जप्त मोटर सायकल* ( 1 ) सुजकी कम्पनी की जिप्सर मोटर सायकल ( 2 ) बजाज डिस्कवर मोटर सायकल ( 3 ) हीरो स्पेलण्डर मोटर सायकल ( 4 ) हीरो सीडी डिलक्स मोटरसायकल कुल किमती लगभग 300000 / - ( तीन लाखरूपये ) 

*मुख्य भूमिका*- थाना प्रभारी अरविन्द सिंह राठौर , स.उ.नि. बृजभान सिंह , आर . 1140 अनूप सिंह पटेल , आर . 1164 सुधीर मौर्य , आर . 758 बालेन्द्र कुमार बिन्द , आर . 1073 विजय सिंह वैश्य , आर . 832 विशाल सिंह , आर . 1075 हरिश्चन्द्र पाण्डेय , आर . 1165 विमलेश मौर्य , आर . 739 आशुतोष मिश्रा , आर . 542 राजवीर प्रजापति की विशेष भूमिका रही ।