all.e4you.in (Everythings For You)
Featured Visual
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

Lalgaon Rewa - अंततः हटाए गए नायव तहसीलदार लालगाव


रीवा
कलेक्टर रीवा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से रवि श्रीवास्तव ( सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख ) नायव तहसीलदार वृत्त लालगाव तहसील सिरमौर से नायव तहसीलदार  तहसील त्यौथर के लिए  स्थानांतरण किया गया ।
वही सिरमौर मे विनय मूर्ति शर्मा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को नायब तहसीलदार वृत्त बैकुंठपुर तहसील सिरमौर में पदस्थ किया गया है ।
अभी हाल ही में लालगांव वृत के अंतर्गत हल्का पटवारी मौहारिया में एक बेवा का घर अतिक्रमण के नाम पर दबंगों को लाभ पहुंचाने के लिए नायब तहसीलदार रवि श्रीवास्तव के इशारे पर की गई कार्यवाही से नाराज़ लोगों ने वेवा के पक्ष से खडे होकर राजस्व  अमले को मौके से खदेड दिया था। 
जहा राजस्व विभाग की किरकिरी हुई थी वही कलेक्टर से भी नायव तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की गई थी । साथ ही क्षेत्र के विधायक ने भी मामले की जांच व कार्रवाई की बात कही थी ।