all.e4you.in (Everythings For You)
LPG गैस सिलेंडर ₹105 हुआ महंगा, बढ़ी हुई कीमतें 1 मार्च 2022 से लागू
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

LPG गैस सिलेंडर ₹105 हुआ महंगा, बढ़ी हुई कीमतें 1 मार्च 2022 से लागू

एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम ₹105 बढ़ा

आपको बता दें कि गैर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम ₹105, 1 मार्च 2022 से बढ़ चुका है। 
7 मार्च 2022 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ने की संभावना है। 7 मार्च के बाद बढ़ने की संभावना इसलिए है क्योंकि 7 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समापन हो जाएगा। चुनाव समाप्त होते ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना है।
₹105 सस्ता सिलेंडर लेने का मौका मात्र 5 से 6 दिन है।

क्यों बढ़ गया गैर घरेलू गैस सिलेंडर का दाम

एलपीजी कंपनियों की मानें तो उनका कहना है कि रूस और यूक्रेन युद्ध का असर एलपीजी गैस सिलेंडर सहित सभी पेट्रोलियम पदार्थों पर पड़ रहा है इसलिए सभी पेट्रोलियम पदार्थ महंगे किए जा सकते हैं।