all.e4you.in (Everythings For You)
रीवा गल्ला मंडी में बिक रहा है जहरीला चना
← स्क्रॉल करके पूरी इमेज देखें →

रीवा गल्ला मंडी में बिक रहा है जहरीला चना


रीवा गल्ला मंडी में लगभग सभी दुकानों में चना बिक रहा है जोकि जहरीला है धोने के बाद भी जहर उतर नहीं रहा है मिट्टी के तेल की तरह महक आती है और खाने के बाद उल्टी आने लगती है ।
जिला प्रशासन यदि कार्यवाही नहीं करता है तो किसी बड़ी घटना का कोई भी व्यक्ति शिकार हो सकता है, जिला प्रशासन को चाहिए कि छापा मारकर चना को जप्त कर उसकी जांच की जाए।
रीवा गल्ला मंडी में धड़ल्ले से ऐसे अनाज बिक रहे हैं जिसमें दवाइयों का इस्तेमाल किया गया है, पॉलिश की गई है खाद्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है दोषियों पर कार्यवाही होना अनिवार्य है यदि दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो इस विषय को व्यापक तौर पर उठाया जाएगा।

हृदेश तिवारी की रिपोर्ट रीवा